वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पुर्तगाल रवाना हुए सुधीर सक्सेना

नई दिल्ली। भारतीय किक बॉक्सर सुधीर सक्सेना पुर्तगाल के अल्बुफेरिअ शहर में 17 से 28 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुए। इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड किक बॉक्सिंग कंफेडरेशन एवं वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है। सुधीर ने हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सेकेंड इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। सुधीर ने इसके पूर्व इटली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था और हाल ही में उज्बेकिस्तान में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल