235 लोगों ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता
On
बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर विधानसभा से 165 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कैंट विधानसभा में 70 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी में सभी का सम्मान बराबर है। सबका साथ सबका विकास पर पार्टी कार्य करती है। आज आप सब ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर परिवार को बढ़ाने का कार्य किया है। आप सभी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हम जीत रहे हैं। सांसद संतोष गंगवार ने आप सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया और कहां भाजपा में बिना भेदभाव के सभी का कार्य होता है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आप सभी का स्वागत है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नए लोगों को सदस्यता दिलवाई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी लोगों का पटका और माला पहनकर स्वागत किया। सदस्यता अभियान के संयोजक उमेश कठेरिया ने भी सभी का स्वागत किया। इस दौरान गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, डॉक्टर सीपीएस चौहान, उमेश कठेरिया, प्रत्तेश पांडे, प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी, सूर्यकांत मौर्य, योगेंद्र शर्मा, अनीस अंसारी, संजीव शर्मा, अमन गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता एवं समस्त मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
Tags: Bareilly
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 22:49:31
एमजीयूजी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास में बोलीं राज्यपाल
टिप्पणियां