विभिन्न ब्लॉकों में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा 

विभिन्न ब्लॉकों में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त  सचल वाहनों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्रा जनपद के 09 विकास खण्डों की 18 ग्राम पंचायतों में  संचालित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत में निवासित जन समूह को जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ जन -जन तक पहुंचाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा की आज की कड़ी में जनपद में  सुमेरपुर, हसनगंज, मियागंज, सफीपुर, विछिया, असोहा  बांगरमऊ, बीघापुर एवं एफ - चौरासी कुल नौ विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों  में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। 
 
आयोजित  सभी विकास खण्डों में लगभग 21000 स्थानीय निवासियो ने प्रतिभाग कर वर्ष 2047 भारत देश को विकसित करने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा दौरान ग्राम पंचायत में निवासित ग्रामवासियों तक जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्व विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, जिला अग्रणी बैंक, पशुपालन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लाभान्वित किया गया।
 
कृषि विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों की ई-केवाईसी,एनपीसीआई, भू-अंकन एवं किसानों का ओपेन सोर्स के  किसानों की समस्याओं का समाधन किया गया तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के 5 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भेजे जाने का प्रमाण दिया गया।  विकास खण्ड विछिया के ग्राम पंचायत गदन खेड़ा और‌ और कटरा में विधायक सदर पंकज गुप्ता ने प्रतिभाग कर  उपस्थित जन-समुह एवं किसानों की समस्याओं से अवगत हुए तथा जिन समस्याओं का निदान तत्काल सम्भव था उसका निदान करवाये अन्य समस्याओं का अतिशीघ्र निदान कराने का आश्वासन दिये।
 
Tags: Unnao

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल
दुमका। जिला के साहेबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे के मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया पुल के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में...
छिनतई की योजना बना रहे दो आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार
सराफा व्यवसायी सगे भाईयों ने ट्रेन के आगे आकर कर ली खुदकुशी
आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत,मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का उद्यमी उठाये लाभ-जिला उद्यान अधिकारी
नागलबंदर में अवैध निर्माण पर टीएमसी कार्यवाही