पूरा भारतवर्ष राममय और भावुक है: विवेक ठाकुर
By Bihar
On
भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर सीतामढ़ी स्थित माता सीता जन्मस्थली पुनौरा धाम से लाइव जुड़कर अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का साक्षी बने।
विवेक ठाकुर ने कहा अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा भारतवर्ष राममय और भावुक है। हमसभी बहुत सौभाग्यशाली हैं की इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आए हैं। 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। यह भारत के सांस्कृतिक इतिहास के नए अध्याय के पुनर्जन्म की तिथि है। जो कोई नहीं कर सके, वही करे मोदी। यह तय हो चुका है की नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में युगपुरुष के रूप में परिभाषित होंगे। राम मंदिर के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
10 Jul 2025 23:48:13
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने टांगी...
टिप्पणियां