कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया विभाग की बैठक
लखनऊ। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढाने के लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया विभाग की बैठक की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने सोशल मीडिया के पदाधिकारी का हौसला बढ़ाते कहा कि आप हमारे सिपाही है और डटकर लड़ रहे हैं आपके हर दुख सुख में हम आपके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में आपके जिले में कोई भी घटना होती है तो से सोशल मीडिया के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं, हम स्वयं वहां पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया की सोशल मीडिया आज सशक्त साधन बन गया है लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को भाजपा के लोग तोड़ मरोड़ कर दुष्प्रचार कर रहे हैं हम सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसका मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं और अपने गौरवशाली इतिहास की संरक्षा कर सकते हैं।
सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आयुष पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के झूठ फेक न्यूज को सोशल मीडिया के माध्यम से हम खुलासा कर सकते हैं और कांग्रेस की नीतियों और को जन-जन पहुंचने का कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से ही सही ढंग से हो पाएगा । सोशल मीडिया की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने संगठन विस्तार पर चर्चा की और बताया कि कैसे ग्राम सभा स्तर तक संगठन को मजबूत कर सकते हैं।
टिप्पणियां