यूपी: पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी
आज कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान
By Tarunmitra
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बादलों के चलते मौसम काफी सुहावना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिनभर हल्की सर्द हवाएं चलती रहीं।
इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इससे वातावरण सर्द और सुखद बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात व सुबह के वक्त कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
हालांकि, बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।
नहीं कम हुआ तापमान
मौसम में अचानक बदलाव के बावजूद मंगलवार को शहर के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर में बदली छाने पर भी तापमान में गिरावट नहीं दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को में आगे भी यही तापमान बरकार रहने का अनुमान है।
राजधानी में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे जिससे शहर में हल्की सर्द हवाओं के बीच मौसम सुहाना बना रहा। न ही ज्यादा गर्मी महसूस की गई और न ही खास सर्दी। आगे भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहेगा जबकि कुछ जगहों पर सुबह शाम कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को भी शहर का मौसम समान रहेगा। हल्की बदली छाई रह सकती है जबकि 20 फरवरी बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा तेज रहेगी इससे तापमान गिर सकता है।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:27:01
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
टिप्पणियां