4 सर्किल केंद्रों पर किया गया पिंक बूथ की स्थापना

पिंक बूथों के माध्यम से किया जायेगा पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद का निस्तारण

4 सर्किल केंद्रों पर किया गया पिंक बूथ की स्थापना

बस्ती - आज मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के0एस0 प्रताप कुमार द्वारा मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती,  पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती ,क्षेत्राधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी की मौजुदगी में सदर सर्किल के पिंक बूथ "परिवार परामर्श केंद्र' का उद्धाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व अग्रणी महानुभाव उपस्थित रहें।
मिशन शक्ति के तहत परिक्षेत्र, बस्ती के जनपद बस्ती में परिवार परामर्श (काउन्सलिंग) हेतु मुख्यालय स्तर पर परिवार परामर्श केन्द्र स्थापित है। महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा इत्यादि के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं ऐसे प्रकरणों में काउंसलिंग हेतु मुख्यालय स्तर पर परिवार परामर्श केन्द्र के अतिरिक्त उक्त पिंक बूथों को परामर्श केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जायेगा।
वर्तमान में महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा इत्यादि के सम्बन्ध में काफी शिकायतें / प्रकरण प्रकाश में आ रहे हैं, जिसके दृष्टिगत मिशन शक्ति के तहत जनपद में 04 सर्किल केंद्रों - थाना कोतवाली, थाना रुधौली, थाना हरैया, थाना नगर- पर किया पिंक बूथ स्थापित किया गया है। इन पिंक बूथों के माध्यम से पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद / मतभेद के ऐसे प्रकरणों में मध्यस्थता कर उनका सम्यक निराकरण कराया जायेगा।
इसका मुख्य उद्देश्य थानें में आने वालें पारिवारिक विवाद सम्बन्धी शिकायतों में कमी लाना, विवाद से ग्रस्त व्यक्ति व परिवारों को वार्तालाप हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करना, दोनों पक्षों को कांउसलर उपलब्ध कराना, दोनों पक्षों को आवश्यक होने पर अन्य आवश्यक स्थानीय संसाधनों जैसे सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं/ आश्रय गृहों अथवा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु संदर्भित (रेफर) करना तथा कानून की परिधि में विवादों को सुलझाने हेतु पुलिस विभाग में दक्षता व अनुभव को सुदृढ़ करना।
पिंक बूथ के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों, हॉट स्पॉट एवं ऐसे स्थान जहां महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है, पर महिला पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत कर पीडित महिलाओं की शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा।
सामान्यतः महिलायें अपनी शिकायतों को लेकर थाने/चौकी जाने में असहजता महसूस करती हैं। पिंक बूथ के स्थापित होने के पश्चात महिलायें निःसंकोच सहजता के साथ निर्भीक होकर अपने साथ घटित किसी भी छोटी से छोटी घटना के सम्बन्ध में महिला पुलिस कर्मियों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पिंक बूथ का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना स्थापित करना एवं उनकी समस्याओं का प्रभावी त्वरित समाधान करना है। महिला कर्मियों द्वारा पिंक बूथ पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां