गुरू अरजन देव महाराज का मना शहीदी दिवस 

गुरू अरजन देव महाराज का मना शहीदी दिवस 

लखनऊ। नाका हिंडोला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में श्रद्धा भाव के साथ गुरु अरजन देव महाराज का 418 वाँ शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भव्य दीवान हाल में फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में गुरू ग्रन्थ साहिब पर विराजमान थे। बीते शनिवार से शुरु अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह ने अपनी मधुर वाणी में आसा-दी-वार की पवित्र बाणी शबद कीर्तन गायन कर श्रद्धालुओं को निहाल किया।
 
पंथ प्रसिद्ध प्रचारक सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह ने गुरू अरजन देव की जीवन पर गुरमति विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गुरू अरजन देव ने सभी गुरूओं और भक्तों की बाणियों को संकलन करके एक ग्रन्थ तैयार किया जिसका मूल तत्व परम पिता परमेश्वर की अराधना करना, जाति-पाँति एवं अन्ध विश्वासों का खण्डन करना और लोगों में आपसी भाई चारे की भावना पैदा कर परमेश्वर से जोड़ना है। उन्होंने 1604 को पहली बार गुरु ग्रन्थ को हरमन्दिर साहिब अमृतसर में स्थापित किया। जिसके पहले ग्रन्थी बाबा बुड्ढ़ा बने। गुरू अरजन देव ने 30 रागों में 2312 शबद लिखे। जिसमें सुखमनी साहिब प्रमुख हैं। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई प्रिंसपाल सिंह पटियाला वालों ने अपनी मधुर बाणी में शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया।
 
माता गुजरी सत्संग सभा की सदस्यों ने शबद कीर्तन गायन किया। सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने गायन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह ने भी गुरु अर्जन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा ने समूह संगत को गुरू द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।साथ ही कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया। इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल द्वारा 11 बजे से 3 बजे तक फ्री चेकअप कैंप गुरुद्वारा साहिब में लगाया गया, जिसमें कई वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, आखों के मरीजों से परामर्श कर चेकअप कर परामर्श दिया।
 
निरन्तर 40 दिनों से चल रहे माता गुजरी सत्संग सभा एवं समूह संगत की ओर से गुरू अरजन देव के शहीदी दिवस को समर्पित गुरू अरजन देव द्वारा रचित पाठ सुखमनी साहिब के पाठ किये गये,पाठों की समाप्ति के उपरान्त मुख्य रूप से भाग लेने वाले पुरूषों एवं स्त्रियों को गुरू घर की कृपा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशाल गुरू के लंगर का भी आयोजन तरनजीत सिंह मक्कड़ उपाध्यक्ष, हरमिन्दर सिंह टीटू महामंत्री एवं तजिन्दर सिंह, इन्दरजीत सिंह की देखरेख में किया गया।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल