मां से कहासुनी के बाद कबाड़ कारोबारी ने की आत्महत्या
By Harshit
On
लखनऊ। सरोजनी नगर में एक कबाड़ कारोबारी ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश कश्यप (30) के रूप में हुई है। वह सैनिक हाउसिंग सोसाइटी कॉलोनी में अपनी मां मुन्नी देवी के साथ किराए के कमरे में रहता था।
राजेश मूल रूप से बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के कोइल खार गांव का रहने वाला था। बुधवार रात करीब 9 बजे उसकी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया। वहां उसने पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब मां ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया।
आसपास के लोगों की मदद से राजेश को नीचे उतारा गया। उसे तुरंत सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, राजेश अविवाहित था।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 06:39:00
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
टिप्पणियां