दुकान-दुकान जाकर बांटे राम ध्वज
लखनऊ। राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राजधानी की प्रमुख बाजारों को सजाना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट इंदिरानगर में कमल अग्रवाल के नेतृत्व में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को राम ध्वज बांटे।
इस अवसर पर भूतनाथ मार्केट संगठन के महामंत्री मनोज अग्रवाल, लखनऊ के उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अश्वनी जायसवाल, सौरभ, सुमित सिंह ने व्यापारियों को रामध्वज दिए।
संजय ने बताया कि भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल द्वारा मार्केट में भगवान राम के 8 फिट के कट आउट से राम दरबार सजाया गया। इसी क्रम में नरही मार्केट हजरतगंज में अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को रामध्वज वितरण किया तथा नरही बाजार को भगवा झंडों, झालरों और होल्डिंगों से सजाया।
टिप्पणियां