फतेहपुर के चुनाव मैदान में उतरे 55 प्रत्याशी, जीते थे विशम्भर निषाद

फतेहपुर के चुनाव मैदान में उतरे 55 प्रत्याशी, जीते थे विशम्भर निषाद

लखनऊ। फतेहपुर लोकसभा संसदीय सीट का क्षेत्र गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ है। यहां कांग्रेस से लेकर सपा, बसपा और बीजेपी सहित जनता चुनाव जीत दर्ज कर चुकी है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने इसी सीट से जीतकर देश की कमान संभाली थी। इस सीट पर अब तक सबसे कम 03 और सबसे ज्यादा 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। बता दें, बता दें, पिछले 67 वर्षों में फतेहपुर लोकसभा सीट से कुल 233 प्रत्याशी चुनाव मैदान अपनी किस्मत आजमाने उतरे।

1977 में चुनाव मैदान में उतरे 2 उम्मीदवार-
आपातकाल के बाद 1977 में हुए आम चुनाव में फतेहपुर सीट पर भारी उथल पुथल देखने को मिली। देशभर की तरह इस सीट से भी कांग्रेस के तम्बू उखड़ गये। इस चुनाव में फतेहपुर सीट से 03 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे। भारतीय लोकदल के प्रत्याशी बशीर अहमद ने 1 लाख 70 हजार 489 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। बशीर अहमद को 227,808 (78.58%) वोट प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार संतबख्श सिंह को 57,319 (19.77%) वोट हासिल हुए। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय देवपाल सिंह को 4789 (1.65%) वोट मिले। इस चुनाव में 48.04 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 89 हजार 916 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

1996 के चुनाव मैदान में 55 उम्मीदवार-
11वीं लोकसभा चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट से रिकार्ड 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे, इसमें 46 निर्दलीय थे। ये चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी विश्म्बर नाथ निषाद ने 23,474 वोटों के अंतर से जीता था। विशम्बर नाथ को 135,043 (33.36%) वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप नारायण को 111,569 (27.56%) वोट मिले। जनता दल के कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कक्कू सिंह को 73,501 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी रामप्यारे पाण्डेय को 7870 वोट हासिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी सातवें स्थान पर रहा। 55 में से कुल 52 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इस चुनाव में 36.26 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 4 लाख 4 हजार 758 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

2024 के चुनाव का हाल-
18वीं लोकसभा के चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें चार निर्दलीय शामिल हैं। प्रमुख दलों में भाजपा से साध्वी निरंजन ज्योति, सपा से नरेश चन्द्र उत्तम पटेल, ज्योति और बसपा से मनीष सिंह सचान चुनाव मैदान में हैं।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पहलगाम आतंकी हमले पर ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक पहलगाम आतंकी हमले पर ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक
कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक...
पूर्व वार्ड पार्षद सरोज भेंगरा का निधन
उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारे गए
हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल
मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सतर्कता से बच्ची 12 बच्चाें की जान