शक्ति भवन कर्मचारी अधिकारी संघ के आशीष बने महामंत्री

 शक्ति भवन कर्मचारी अधिकारी संघ के आशीष बने महामंत्री

लखनऊ। विद्युत परिषद मुख्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव में आशीष तिवारी को निर्विरोध महामंत्री के पद पर चुना गया है। तिवारी दूसरी बार महामंत्री चुने गये हैं। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद का चुनाव 27 मई को होना है।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रोहित वर्मा अतिरिक्त सचिव योगेश चन्द्र, संयुक्त मंत्री सौरभ श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अक्षय कुमार, पाकालि संगठन मंत्री उत्पादन निगम शत्रुंजय मिश्र, प्रचार मंत्री रमेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष मोहित रंजन, सदस्य कार्यकारिणी सौरभ कुमार, समीक्षा अधिकारी (संवर्ग) अंकित यादव अपर निजी सचिव, कौशलेन्द्र कुमार तिवारी सहायक समीक्षा, अधिकारी, महेन्द्र पाल विमल कम्प्यूटर सहायक एवं गणेश कुमार वाहन चालक सहित कुल 13 पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ है। 

उप्र पावर कारपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के मुख्यालय शक्ति भवन के इस एक मात्र संगठन में पहली बार इतने पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। इस कर्मचारी संघ में शक्ति भवन मुख्यालय पर कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसके सदस्य है। विद्युत क्षेत्र में इस संगठन का अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां