लोकसभा चुनाव परिणाम की पार्टी समीक्षा करेगी- दिलावर

लोकसभा चुनाव परिणाम की पार्टी समीक्षा करेगी- दिलावर

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि जनता का जो ऋण है, वह शिरोधार्य है, लेकिन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लीड कम मिलने की पार्टी समीक्षा करेगी। दिलावर बुधवार को प्रदेश में लोकसभा चुनावों के परिणामों को लेकर पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। दिलावर ने कहा कि जनता को बधाई, कार्यकर्ताओं को बधाई। जनता का जो ऋण है, वह शिरोधार्य है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लीड कम मिलने की पार्टी समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सीटें एनडीए की हैं। एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। चार सौ पार का नारा जनता ने दिया था। अब जनता ने पूरा किया या नहीं किया, वह जनता का निर्णय है। जनता का ही नारा था, जनता के ही विश्वास पर था।

कमियों की समीक्षा होगी- नागर
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि देश में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बन रही है। अब केन्द्र और राज्य की तरफ से नई सौगात मिलेगी। हमारा लक्ष्य ऊंचा था और हमने प्रयास भी किया। लेकिन फिर भी हम स्पष्ट बहुमत से मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं। यह देश के विकास के लिए अच्छी बात है। जो कमियां राजस्थान में रहीं, उनकी समीक्षा होगी। जनता के जनमत को स्वीकार करते हैं।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति