शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

   शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा के साथ तकरीबन 10 पूर्व पार्षद और 450 पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल होंगे।

रविवार सुबह ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी में मिलिंद देवड़ा को समझाने का प्रयास किया गया , लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह खेदजनक है।

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा कोलाबा में स्थित शिंदे समूह के कार्यालय में जाएंगे। मिलिंद देवड़ा दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाएंगे और 2 बजे अपराह्न शिंदे समूह की पार्टी में शामिल होंगे।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर