26-27 नवंबर को बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के चलते मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बीते एक सप्ताह से लगातार तापमान में हो रही गिरावट में ब्रेक लग गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 26-27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नवंबर अंत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी शुरू हो जाएगी।

हालांकि, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट हुई है, जिसकी वजह से सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन सोमवार को धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मिथिली नाम का तूफान उठा है। इसके साथ ही 24-25 नवंबर को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है। इसके चलते अभी आने वाले एक हफ्ते तक तेज ठंड की संभावना नहीं है। वहीं, इस तूफान के असर से 26 और 27 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी हिस्से में वर्षा होने के आसार हैं।

बैतूल दिन में, पचमढ़ी रात में सबसे ठंडा
उन्होंने बताया कि सोमवार को बैतूल में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजगढ़ में पारा 13.6 डिग्री, दतिया में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार