संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की      

 संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की      

भाेपाल। अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज मंगलवार काे पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रखर राष्ट्रवादी, माँ भारती के अमर सपूत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपने अद्वितीय कौशल संगठन से जनसंघ के विस्तार में अहम भूमिका निभाई, जिसने आज भाजपा जैसे वट वृक्ष का रूप लेकर भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित कर रहा है। आपका 'एकात्म मानववाद' का दर्शन व ‘अंत्योदय’ का विचार आज भारतीय राजनीति के केंद्र में है, जो शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हुए सभी नागरिकों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति