बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी, 19 तक रहेगी गर्मी से राहत

बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी, 19 तक रहेगी गर्मी से राहत

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 17.9 डिग्री हो गया। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अप्रैल माह में नवम्बर-दिसम्बर जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि काल बैसाखी के कारण मौसम का यह रुख देखने को मिल रहा है। वहीं बुधवार को रांची में तापमान 30.7, जमशेदपुर में 33 डिग्री, डालटेनगंज में 36.6 और बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोलकाता में चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट कोलकाता में चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट
कोलकाता। कोलकाता के बीचों-बीच सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी विदेशी मुद्रा कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब 2.66 करोड़ रुपये...
भाजपा द्वाराअल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद  कार्यक्रम का आयोजन
7 मई को भारत के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास
अमेरिका के सैन डिएगो तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता
Tata से लेकर Kia की मई 2025 में लॉन्च होंगी कई नई कारें
यूपी में 14 IPS के ट्रांसफर; योगी सरकार ने बदले 8 जिलों के पुलिस कप्तान
पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जल्द मिलेगा EV चार्जिंग स्टेशन