प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीद

प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीद

8.55 लाख किसानों ने बेचा धान
किसानों को 9463 करोड़ का भुगतान
कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 22.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर एक नवम्बर 2023 से धान खरीद जारी है। अब तक राज्य के 08 लाख 55 हजार से अधिक किसानों से 38 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 02 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीद के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 09 हजार 463 करोड़ जारी किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में धान खरीद की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीद अनुमानित है। धान बेचने के लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है। इस साल धान बेचने के लिए 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीद के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीद 38.88 लाख मीट्रिक टन धान में से 31.46 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध मिलर्स द्वारा 22.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 19 दिसम्बर को लगभग 62 हजार से किसानों से 2.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। आज की धान खरीद के लिए 79 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ ऐप के तहत 32 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
भोपाल । श्रीभागवत परिवार जानकल्याण सेवा समिति द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज (गुरुवार) से रसधाम गार्डन पीपूल्स मॉल...
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी