विष्णु सरवनन ने नौकायन में भारत के लिए पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

  विष्णु सरवनन ने नौकायन में भारत के लिए पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में 2024 आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप में मंगलवार को अपने 26वें स्थान के परिणाम के साथ, विष्णु सरवनन ने नौकायन में 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला कोटा स्थान सुरक्षित कर लिया है।

दस रेस के बाद, विष्णु ओलंपिक कोटा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहे और पेरिस ओलंपिक 2024 में एक स्थान हासिल किया। एडिलेड में आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप 2024 के लिए उन देशों के लिए सात कोटा उपलब्ध थे, जिन्होंने पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।

शीर्ष 10 में जगह बनाने और स्वर्ण स्पर्धा में आगे बढ़ने के बाद, 24 वर्षीय नाविक को ओलंपिक कोटा मिलना सुनिश्चित हो गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक्स पर लिखा, "विष्णु सरवनन ने एडिलेड में आयोजित आईएलसीए विश्व चैम्पियनशिप में सेलिंग में भारत का पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया है। इस आयोजन में उपलब्ध 7 ओलंपिक कोटा में से एक को हासिल करते हुए, टॉप्स एथलीट विष्णु ने कई एशियाई नाविकों को पछाड़ते हुए कुल मिलाकर 26वां स्थान हासिल किया और पेरिस कोटा सुरक्षित किया।"

विष्णु आईएलसीए चैंपियनशिप 2024 में 174 के सम्मानजनक स्कोर के साथ अपना अभियान समाप्त किया। उल्लेखनीय रूप से, युवा नाविक ने पिछले वर्ष हांग्जो एशियाई खेलों में इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है, हालांकि, वह पदक घर नहीं ला सके।

पिछले साल आयोजित 2023 विश्व सेलिंग चैंपियनशिप में वह पेरिस ओलंपिक के लिए स्थान हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गए थे। समग्र रेस स्टैंडिंग में 23वें स्थान पर रहते हुए, वह उपलब्ध 16 पेरिस कोटा स्थानों में से एक प्राप्त करने से केवल सात स्थान पीछे रह गए।
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल