एसपी ने पुलिस कार्मिकों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ
On
-पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पुलिस लाइन में अधिकारियों,जवानों को संविधान दिवस की दिलाते शपथ
मैनपुरी-हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता,
उक्त विचार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं एएसपी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है, संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके सम्मिलित होते हैं।कार्यक्रम में एसपी ने अधिकारियों कर्मचारी गणों को एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
Tags: Mainpuri
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 04:52:35
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
टिप्पणियां