आज का राशिफल 12 मई 2024: विरोधी कमजोर पड़ेंगे

आज का राशिफल 12 मई 2024: विरोधी कमजोर पड़ेंगे

आज का राशिफल 12 मई 2024
मेष  
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तनाव बढ़ सकता है। विवाह से जुड़े मामलों में परिवार में चर्चा हो सकती है। सम्भव है की आप आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जायें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वृष 
 कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे।
मिथुन
 व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।आज महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह से काम करना काफी लाभप्रद होगा। महँगे उत्पादों की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है।
कर्क  
परिजनों से आप नाखुश हो सकते हैं।आज उधार लेने से बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।
सिंह  
आप अपनी कमियों का मूल्यांकन करेंगे जिससे आपके काम की गुणवत्ता में निखार आयेगा। आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कन्या  
वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी योजना सफल होगी।विदेशों में रह रहे प्रवासियों के लिये दिन शानदार है। अटके हुये मामलों को समझदारी पूर्वक सुलझा लेंगे। पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
तुला  
 छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।आज आपको शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। अपनी व्यवसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किन्तु किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप होगा।
वृश्चिक 
 जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।  आपको गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।अपनी कार्यप्रणाली में कोई बड़ा बदलाव न करें। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आज शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।
धनु 
राजनेताओं के जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने की सम्भावना है। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
मकर
 माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।कारोबार में बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। व्यवसाय में गति सामान्य रहेगी।
कुंभ 
 लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।  लक्ष्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। घर के
मीन   
युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी।घर के सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाओं में आपका मन लगेगा।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 16 जनवरी 2025  इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान ,धन संपत्ति मिलेगी आज का राशिफल 16 जनवरी 2025  इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान ,धन संपत्ति मिलेगी
मेष   अफसर अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें।विवाहेतर सम्बन्धों से बचें,...
अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस
फ्रिज में शाट होने से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची फंसी
कसबा के विशेष सर्वेक्षण अमीन रजनीश कुमार एवं विशाल गुप्ता पर डीएम ने दिए करवाई के आदेश
 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के नेताओं ने भरी हुंकार
मंत्री नरेंद्र कश्यप का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें : डीएम