भाजपा जिला स्तरीय बैठक में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष। 

 सभी लोग 22 को मनायें दीवाली

भाजपा जिला स्तरीय बैठक में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष। 

सपा-बसपा वोट बैंक तुष्टिकरण से आराध्य की नहीं कर पा रहे पूजा: प्रकाश पाल

चित्रकूट। भाजपा की जिला स्तरीय बैठक कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में डाक बंगला सभागार में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वच्छता श्रमदान के बाद कर्वी नगर मंडल के गांधीगंज शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 395 में दीवार लेखन के तहत एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन किया।गुरुवार को बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा विभिन्न अभियानों से सीधे जनता से संवाद कर रही है। कार्यकर्ता बेहतर बूथ प्रबंधन से अनुकूलता को सफलता में बदल सकते हैं। भाजपा की मूल ताकत बूथ समिति है। भाजपा निरंतर जनसम्पर्क से सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है,

सपा-बसपा के लोग  वोट बैंक तुष्टिकरण से आराध्य की पूजा भी नहीं कर पा रहे। 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाने का काम करना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव सम्बोधन में कर्वी ब्लॉक में सहभागी हुए।  जनसंवाद करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि विकसित भारत यात्रा से मोदी के विकास की गांरटी वाली गाड़ी गांव-गांव लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि जो अभियान चल रहे हैं, सभी को मिलकर पूरा करना है। मोदी की अगुवाई में भाजपा की पुनः सरकार बने, सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को पार्टी के अभियानो में समर्पित सहभागिता करनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने होटल व्यवसायी एसोसिएशन से संवाद करते हुए आग्रह किया कि भगवान राम अयोध्या के बाद चित्रकूट में ही सर्वाधिक समय रहे। 22 जनवरी के रामोत्सव मनायें। 

इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, चेयरमैन कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, महामंत्री आलोक पाण्डेय, भागवत त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, तीरथ तिवारी, देव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, आनन्द पटेल, जयप्रकाश पांडे, जगदीश गौतम, राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, बृजेश पांडे, हीरो मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, साधना सिंह, सुरेश अनुरागी, मनोज तिवारी, प्रेमलाल बाल्मीक, घनश्याम पटेल, राजाराम पाल, विपुल प्रताप, युधिष्ठिर सिंह, शिवाकांत पांडे, दिनेश पटेल, बाबूलाल पटेल आदि मौजूद रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति