संस्कृति उत्सव-2023 के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
On
उन्नाव। पर्व "हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’’ के अन्तर्गत उतर प्रदेश सरकार द्वारा संस्कृति उत्सव-2023 का आयोजन कराए जाने हेतु जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संस्कृति उत्सव-2023 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत की परम्पराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं इन विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के कलाकारों की पहचान कर उन्हें योग्यता अनुसार मंच प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश की लोक सांस्कृति विरासत को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनूठी पहल की गयी है।
संस्कृति विभाग की इस योजना के जनपद स्तर पर क्रियान्वयन हेतु उतर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा चंद्रभूषण सिंह वरिष्ठ निर्देशक/लेखक को जिला का सदस्य सचिव व उत्सव संयोजक नामित किया गया है। संस्कृति उत्सव-2023 के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु ग्रामीण स्तर से लेकर जिला/राज्य स्तर तक प्रभारी /समन्वयक भी नामित किए गए हैं। ग्राम पंचायत, ब्लाॅक एवं तहसील, जनपद, मण्डल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु उ0प्र सरकार द्वारा लाॅच किए गए पोर्टल www.sanskritiutsav.com पर इच्छुक कलाकार एवं सांस्कृतिक दल अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जनपद स्तरीय संयोजक चंद्रभूषण सिंह के मोबाइल नं0 8828466070 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
Tags: Unnao
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jun 2025 15:35:09
फतेहाबाद। जिले के शहर रतिया की ढाणी जखन दादी, प्रेम नगर कॉलोनी के लोगोंं ने कालोनी के बीचों-बीच से बिजली...
टिप्पणियां