राज्यपाल से मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल

हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन को बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री: बाबूलाल मरांडी

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देते हुए पिछले दिनों गांडेय विधानसभा उपचुनाव कराए जाने की स्थिति में उत्पन्न होने वाले संवैधानिक संकट से संबंधित भेजे गए पत्र की चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा और बालमुकुंद सहाय भी शामिल थे।मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्तापक्ष के एक विधायक जो गांडेय विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दबाव देकर सीट इस्तीफा करवाया। मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे देश से बाहर भी नहीं जा रहे। ऐसे में उनका इस्तीफा अकारण नहीं हुआ, बल्कि मुख्यमंत्री अपनी जेल यात्रा के पूर्व लालू प्रसाद की तर्ज पर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में गांडेय के विधायक द्वारा दिये गये इस्तीफे के तहत उपचुनाव नहीं कराया जा सकता है। सेक्शन 151ए, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अगर सामान्य चुनाव में एक साल के कम का समय शेष हो तो उपचुनाव नहीं कराये जा सकते हैं। साथ ही कहा कि राज्य का सत्ताधारी गठबंधन जनता और चुनाव आयोग दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। मरांडी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से उनके द्वारा भेजे गए पत्र को चुनाव आयोग को प्रेषित करने का अनुरोध भी किया है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित, हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित, हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की...
महाराष्ट्र में सोलापुर शहर में लगी भीषण आग, आठ श्रमिकों की मौत
 लश्कर का कमांडर आतंकी सैफुल्लाह सिंध में मारा गया
आज का राशिफल 19 मई 2025 : कामयाबी के साथ धन लाभ होने की संभावना 
पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश
आज का राशिफल : 19 मई, आज इनके मनोरथ सिद्घ होंगे
वो लोग तो चले जाएंगे, आप फंस जाएंगे आपको एक दम क्लियर बता रहे