राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल में झारखंड के सन्नी और मुस्कान को मिनी मिक्स्ड डबल्स में तीसरा स्थान

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल में झारखंड के सन्नी और मुस्कान को मिनी मिक्स्ड डबल्स में तीसरा स्थान

रांची। केरल में 25वीं मिनी अंडर-14 आयु वर्ग बालक-बालिका एवं 25वीं यूथ अंडर-21 आयु वर्ग बालक-बालिका राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी। केरल टेनिस वॉलीबाल संघ की ओर से टेनिस वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड टेनिस वॉलीबाल टीम मिनी अंडर-14 आयु वर्ग में बालक और मिनी मिक्स्ड डबल्स में शामिल हुई थी। यूथ अंडर 21 आयु वर्ग में बालक-बालिका और मिक्स्ड डबल्स में भी भाग लिया था। इसमें मिनी मिक्स्ड डबल्स में सन्नी राज एवं मुस्कान कुमारी की जोड़ी ने ओडिशा को पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। कांस्य पदक प्राप्त करने पर झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता एवं खिलाड़ियों के अभिभावक ने शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल टीम के कोच दीपक कुमार ने दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर