राजद प्रवक्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशान
By Mahi Khan
On
रांची। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि गिरगिट भी पलटू राम नीतीश के रंग बदलने से शरमा जाय। कुमार रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जदयू का चाल चरित्र उजागर हो गया। उन्होंने भाजपा भी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जैसे अवसरवादी पार्टी इस दुनिया में कहीं नहीं है। सत्ता के लालच में भाजपा कुछ भी करने से बाज नहीं आएगी। कल तक जंगल राज की राग अलापने वाले आज नीतीश के पलटी मारने से नीतीश भी पाक और पवित्र हो गए। भाजपा की कोई नैतिकता नहीं बची, भाजपा अंग्रेजों वाली नीति अपनाई है फूट डालों और राज करो। पलटू राम को तो पूरी दुनिया जान चुकी है कि पलटू राम पद पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां