मणिपुर के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र किया रद्द

 मुख्यमंत्री  बीरेन सिंह का इस्तीफा मंजूर

मणिपुर के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र किया रद्द

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 10 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा सत्र रद्द कर दिया। राज्यपाल ने बीरेन सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। फिलहा बीरेन सिंह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। आधिकारिक अधिसूचना में विधानसभा के चालू अधिवेशन को राज्यपाल ने शून्य और अमान्य घोषित कर दिया है।

राज्यपाल ने 24 जनवरी को जारी अपने पूर्व आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया था। यह कदम राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच उठाया गया है। बीरेन सिंह, जिन्होंने मणिपुर में अशांत हालात के बीच सरकार चलाई, राजभवन में भाजपा नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में इस्तीफा सौंपा।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। विधानसभा सत्र रद्द होने के साथ ही मणिपुर की राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है, जहां आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति