भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में राष्ट्रीय संगठक के नाते किसान मोर्चा का काम देख रहे हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को प्रातः डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।

हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए।जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल