विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार

 

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार पुरस्कार हेतु विभिन्न श्रेणियाँ निर्धारित हैं। जैसे दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांग व्यक्ति। सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंण्ट अधिकारी या एजेन्सी। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था।  प्रेरणस्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति एवं सर्वश्रेष्ठ बालक, बालिक हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए। दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल बेबसाईड हेतु। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए। दिव्यांगजन के सशक्तीरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए आदि शामिल है। इन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति दिनांक 15 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रों सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष सं0-103 विकास भवन बदायूॅ में जमा किये जायेंगे, तत्पश्चात जिलाधिकारी की संस्तुति से निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ.प्र. लखनऊ को प्रेषित किए जाएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र तथा दिशा निर्देश भारत सरकार की बेबसाईट www.disabilityaffairs.gov.in  से प्राप्त कर सकते हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से...
हाई काेर्ट के आदेश के बाद महिला फार्मेसिस्ट बर्खास्त, गलत हलफनामा देने का आराेप
रामानुजगंज में लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय का सफल ऑपरेशन, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री  साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सार्थक पहल
दूसरे दिन बढ़ी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई
सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, साप्ताहिक आधार पर सोना 1,910 रुपये तक उछला