मन्दिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री है मोदी- केशव प्रसाद 

मन्दिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री है मोदी- केशव प्रसाद 


फिरोजाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह में समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि 2024 में मोदी की सुनामी चल रही है प्रचण्ड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार जनता जनार्दन के आर्शीवाद से बनने जा रही है , 10 वर्षों में अभी तक झांकी  टेलर हैं , 4 जून के बाद मोदी का कुशल नेतृत्व वाली तीसरी बार सरकार बनने पर भ्र्ष्टाचारियो पर सीधे  प्रहार होगा ,  एक तरह रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं, दूसरी तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने वाले लोग हैं। धारा 370 हटी है , अयोध्या में राम लला का मन्दिर बना है। भाजपा सरकार में माफिया और दंगाई बिल में घुस गये या तो जेल के अंदर है। या राम राम सत्य हो गयी हैं।सपा का नारा था, खाली प्लाट हमारा हैं।  सपा की सदस्यता का मतलब है, गुंडागर्दी का लाइसेंस और भाजपा की सदस्यता का मतलब है, भारत माता की सेवा , इस चुनाव में सैपई परिवार की जमींदारी का खात्मा जनता करेगी , सपा फ़िरोज़ाबाद को गढ़ कहती थी। यहां की जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गढ़ ढहा दिया , देश में मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विगत 10 वर्ष गरीबों के कल्याण, वंचित वर्ग के उत्थान और महिलाओं के सम्मान सुनिश्चित करने के रहे हैं।मोदी  के इन्ही प्रयासों से अबकी बार, लोकसभा फ़िरोज़ाबाद में पुनः कमल’ खिलने वाला है।कमल का बटन दबा देना, कमल का फूल खिला देना, विकास की गंगा बहेगी, कोई कमी नहीं होगी। मोदी  के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देश से बिल्कुल भ्रष्टाचार होगा समाप्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  10 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं। वह संविधान बदलने वाले नहीं बल्कि लोकतंत्र के मंदिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री हैं , भाजपा के खिलाफ देश विरोधी ताकतें है, जो जनता को केवल गुमराह कर रही हैं , मतदान के दिन इतने कमल के फूल पर बटन दबाना इन सपा , बसपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाये। नारीशक्ति को मिला सम्मान, मोदी की गारंटी 
10 करोड़ से अधिक माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन देकर स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से जीवन हुआ आसान, पहले भारत दुनिया के पीछे चलता था, लेकिन अब दुनिया भारत के पीछे चलेगी। इसके लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। पूरा विपक्ष मोदी को गद्दी से हटाने के लिए एकजुट हो गया है, लेकिन जनता मोदी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। झूठ की दुकान चला रहा है इंडी गठबंधन , पूर्व की भ्रष्ट सरकारों ने विकास के धन से अपने घरों को सजाया हैं , गरीबों और पिछड़े व अनुसूचित जातियों के हकों पर  डाका डाला है , आज पूरे देश की जनता मोदी  के विकास की गारंटी के  साथ खड़ी है , कांग्रेस , सपा , बसपा खतरे में आ गई है , वह अपना आस्तित्व बचाने के लिए जातिवाद , परिवारवाद आदि का सहारा लेकर चुनाव में है , मोदी  ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर  के भारतीय सविंधान को अपना धर्म माना हैं। बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करना शुरू कर दिया है। खैरगढ़ फ़िरोज़ाबाद में  जन-जन का उत्साह बता रहा है। कि प्रदेश 'फिर एक बार मोदी सरकार' के संकल्प के साथ है। घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों, भ्रष्टाचारियों, सनातन विरोधियों व राष्ट्र विरोधी तत्वों का जमावड़ा है। फ़िरोज़ाबाद की जनता इन्हें सही स्थान दिखाने के लिए तैयार है।  उन्होंने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।            
लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह से जनसमर्थन मांगा  और भाजपा  के पक्ष में मतदान कर देश में फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूर्ण करे।
इस मौके कर राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद , डॉ चन्द्रसेन जादौन ,  विधायक मनीष असीजा , प्रेम पाल सिंह घनगर विधायक , महापौर कामिनी राठौर , पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी , रामगोपाल पप्पू लोधी ,  डॉ एस पी लहरी, डॉ राधे श्याम कुशवाह, राजू सिंह कुशवाह , डॉ सत्य पाल सिंह राजपूत ,  इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ,  महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार , व्रन्दावन लाल गुप्ता ,  जनसभा संयोजक त्रिलोक चंद्र कुशवाह , अतुल शुक्ला , डॉ अमित गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News