फीचर फिल्म राष्ट्र माता सावित्रीबाई में गीतकार राही के गीत

फीचर फिल्म राष्ट्र माता सावित्रीबाई में गीतकार राही के गीत



अलीगढ़। अलीगढ के जाने-माने गीतकार अवनीश राही सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही बॉलीवुड हिन्दी फीचर फिल्म राष्ट्र माता सावित्रीबाई में गीत लिख रहे हैं। यह फिल्म भारत वर्ष की प्रथम महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष की कहानी है। इस ऐतिहासिक फिल्म में सावित्रीबाई फुले के किरदार के लिए फिल्म और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सोनम लाम्बा को साइन किया गया है, जो बालिका वधु,साथ निभाना साथिया, एक दूजे की परछाई, ससुराल सिमर का,दीया और बाती हम,जहां चांद रहता है।
   सरीखे धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं वहीं सावित्रीबाई फुले के बचपन के किरदार के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट यशस्वी राही को साइन किया गया है। फिल्म में ज्योतिबा फुले का मुख्य किरदार एक्टर भूपेंद्र सिंह निभा रहे हैं। बचपन के किरदार में मास्टर सुसैन सिंह नज़र आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान मुम्बई के डायरेक्टर श्याम चरन के हाथों में दी गई है। और फिल्म के निर्माता भूपेन्द्र सिंह व सह निर्माता पंकज धीरज हैं। फिल्म की मार्मिक कहानी विमला सिंह ने लिखी है फिल्म की आर्ट डायरेक्टर काजल धीरज व डीओपी प्रभात ओझा हैं। गीतकार राही ने बताया कि ये एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म है जिसमें कुल चार गीत होगें।जो वे स्वयं लिख रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति