अवैध कब्जा कर रहे भू-माफिया।
मन्दाकिनी प्रेक्षागृह के सामने दलित की जमीन पर कब्जा कर रहे भू-माफिया
चित्रकूट। कर्वी तहसील के कालूपुर पाही में मन्दाकिनी प्रेक्षागृह के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पड़ी अनुसूचित जाति के गरीबों की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने में जुटे हैं। भूमिधरी की जमीन हड़पने की तैयारी किये हैं। शनिवार को मन्दाकिनी प्रेक्षागृह के सामने पड़ी कुछ जमीन गांव के ब्राह्मणों की थी, जिसे बेंच दिया। दूसरी ओर ब्राह्मणों की जमीन में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे की अनुसूचित जाति की गरीब चुन्नी देवी पत्नी सीताराम की थी। दबंग भू-माफिया अवैध कब्जा कर रहे हैं। कुछ वर्षों पूर्व चुन्नी देवी पत्नी सीताराम की मृत्यु हो गई है। अब ये जमीन चुन्नी देवी की बेटियों के नाम है, जो बाबूपुर में रहती हैं। इसी का लाभ उठाकर भू-माफिया गरीब महिला की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं। गरीब महिला को जानकारी दिये बिना दबंगों ने मकान का निकास उसकी जमीन पर कर रहे हैं। गरीब महिला की जमीन पर निकास करने वाले भू-माफियाओं पर कार्यवाही की जाये।
टिप्पणियां