श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

लखनऊ। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को घर लौट आए। इससे पहले हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरे सोमवार को चेन्नई पहुंचे थे। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित वापसी! 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया और वे आज सुबह चेन्नई पहुंचे।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कथित तौर पर सीमा पार करने के आरोप में मछुआरों के एक दल को 8 फरवरी को डेल्फ़्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान हिरासत में लिया गया था।

मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से रामनाथपुरम के लिए रवाना हुए। पिछले करीब तीन महीनों के दौरान श्रीलंका में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 120 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर
  राजधानी पटना में आज ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। पटना में मुहर्रम और सनातन महाकुंभ को लेकर ट्रैफिक
29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न कहा रत्न-आभूषण उद्योग हमारी सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर 
शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
वो कौन सी आदतें हैं जो मानसिक सेहत को कर सकती हैं खराब?
क्या आपने कभी कच्चे पपीते का हलवा चखा है? 
नई सियासी पार्टी का एलन मस्क ने किया ऐलान ट्रंप से सीधी टक्कर के मूड में