'लईका एगो सांवरका' गाना हुआ सुपरहिट

महज 5 घंटे में मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज

'लईका एगो सांवरका' गाना हुआ सुपरहिट

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी गाना ‘लईका एगो सावरक’ दर्शको के सीर चढ़ कर बोल रहा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने के मजह 5 घंटे में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। इस गाने को वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने बहुत ही खाटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है, जो कि सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इसके वीडियो का फ़िल्मांकन भी काफी दर्शनीय किया गया है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने दिल की फीलिंग को बयां करते हुए जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जब पहली बार किसी को मोहब्बत होती है तो उसे दूर रहने पर जो तड़प होती है, जो बेकरारी होती है, वह सब माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं से बयां कर रही हैं। वह दिल की फिलिंग अपने सहेलियों से साझा करते हुए कहती हैं कि 'हमरे संगे पढ़ेला हमरे क्लास में, बस गईल बाटे ऊ हमरा हर सांस में, अब मन करेला ना रहके फरका ए सखी, दिलवा ले गईल लईका एगो सांवरका के सखी...'

भोजपुरी लोकगीत 'लईका एगो सांवरका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने इस गाने को गाकर जहां सब काम ध्यान आकर्षित किया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने धमाकेदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह लिया है। इसके गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार अभिराम पांडे हैं। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली । भारत और पाकिस्‍तान में बढ़ते तनाव के बीच एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।...
हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद