डीएम का विशेष प्रयास, मत्स्य पालन को चलेगी विशेष मुहिम

जल संसाधनों के उपयोग से किसानों की समृद्धि

 डीएम का विशेष प्रयास, मत्स्य पालन को चलेगी विशेष मुहिम

गन्ना एवं धान के इतर बागवानी एवं मत्स्य पालन जैसे कृषक व्यवसाय से जुड़कर कृषक कमाए अच्छा मुनाफा - डीएम

बलरामपुर -  जनपद जो की बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित है, ऐसे में जल संसाधन के उपयोग से किसान आर्थिक उन्नयन की ओर बड़े इसके लिए डीएम  अरविंद सिंह द्वारा नई पहल की जा रही है। धान एवं गन्ना की खेती के इतर बागवानी एवं मछली उत्पादन जैसे कृषि व्यवसाय की किसानों को जोड़े जाने को मुहिम चलाए जाने पर डीएम द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा।इसी क्रम में डीएम अरविंद सिंह द्वारा विकास खंड उतरौला के ग्राम पेहर में मत्स्य विभाग की परियोजना परिसंचरणीय जलकृषि प्रलाणी (आरईएस) का निरीक्षण किया गया । इस दौरान डीएम ने परिसंचरणीय जलकृषि प्रलाणी (आरईएस) को देखा एवं विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की।
 
इस दौरान उन्होंने लाभार्थी के वार्ता किया। लाभार्थी ने बताया की 50 लाख की लागत से परिसंचरणीय जलकृषि प्रलाणी (आरईएस) का निर्माण कराया है ,जिसमे 60 प्रतिशत सब्सिडी मत्स्य विभाग द्वारा दिया गया,आरईएस में 08 टैंक बनाए गए है जिसमें कुल 32 टन मछली उत्पादन किया जा रहा है। लाभार्थी ने बताया की उसके द्वारा बड़ी व छोटी मछलियों का पालन किया जा रहा है,मछली की 01 क्रॉप बेचने पर 05 से 06 लाख का लाभ होता है। मछली की 01 क्रॉप पांच से छह महीने में तैयार होती है।डीएम ने कहा की किसान गन्ना एवं धान के इतर बागवानी एवं मत्स्य पालन से जुड़कर कृषक व्यवसाय की ओर बड़े एवं अच्छा मुनाफा कमाए।
 
जनपद जो बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित है,यहां जल संसाधन का उपयोग बागवानी एवं मछली उत्पादन में करकर अच्छा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कृषक मत्स्य पालन से जुड़कर नई तकनीकी के प्रयोग से अच्छा लाभ कमाए।जनपद में बड़ी मात्रा में मछली का निर्यात आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना जैसे राज्यों से हो रहा हैं,जो की दुर्भाग्यपूर्ण है, जनपद की लखनऊ से कनेक्टिविटी की अच्छी उपलब्धता बड़ी संख्या में मछली का ट्रांसपोर्ट किया जा सकता हैं।उन्होंने समस्त बीडीओ एवं सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिए की जनपद से सभी तालाबों को उपयोगी बनाते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा दें।
Tags: Balrampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल