माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने किया विधालय की जांच 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

  माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रखंड के आधा दर्जन विधालयो का   निरीक्षण किया। निदेशक के निरीक्षण को लेकर सुबह से ही शिक्षकों में हड़कंप मची रही। विदित हो कि शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग पटना के निदेशक  कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव प्रखंड में पहुंच कर  प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझा, माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझा,नव सृजित प्राथमिक विद्यालय करनपुरा अहिर टोली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवानीगंज आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने सभी वर्ग कक्ष में प्रवेश कर बच्चों से पठन पाठन के साथ बच्चों को सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। उसके बाद विधालय की शैक्षणिक व्यवस्था,साफ सफाई, बच्चों की उपस्थिति,पठन पाठन, स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न प्रकार की योजना से संबंधित संचिका  का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधालय की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था व शत प्रतिशत बच्चों को ड्रेस में  देखकर निदेशक काफी प्रभावित हुए। वहीं विधालय में जहां पर कमियां नजर आई वहां पर जल्द से जल्द सुधार लाने का निदेश दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जमालुद्दीन अंसारी, ब्रजेश कुमार, प्रधानाध्यापक अजीत राय, लोकेश कुमार,शमशाद अली सहित अन्य थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत