कर्मो के अनुसार न्याय दिलाती है चन्द्रगुप्त की लेखनी - शत्रोहन सोनकर

- नगर पालिका परिषद द्वारा शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

कर्मो के अनुसार न्याय दिलाती है चन्द्रगुप्त की लेखनी - शत्रोहन सोनकर

रायबरेली!कायस्थ महासभा द्वारा भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी शहरवासियों द्वारा जगह-जगह तोरणद्वार बनाकर यात्रा का स्वागत किया गया।  इसी क्रम में सुपर मार्केट रायबरेली में नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के नेतृत्व में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के हाथों में कर्म की किताब, कलम-दवात और करवाल है, ये कुशल लेखक है और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मो के अनुसार न्याय मिलता है।  

श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला ने कहा कि दीपावली के बाद यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुपत की पूजा का विधान है।  चित्रगुप्त महराज धर्मराज यमराज जी के लेखाकार हैं।  व्यापार मण्डल के प्रान्तीय नेता मुकेश रस्तोगी ने कहा कि चित्रगुप्त का जन्म ब्रम्हा जी की काया से हुआ था, अतः वे कायस्थ कहलाये और इनका नाम चित्रगुप्त पड़ा। इनका जो आगे वंश बढ़ा और जो जाति बनी वह कायस्थ कहलाई।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासदगण परमजीत सिंह गांधी, मो0 कमरूद्दीन, शैलेन्द्र यादव, पुष्पा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल