संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की जयंती मनाई

झाँसी। संत शिरोमणी श्री नामदेव महाराज की 753 वीं जयन्ती श्री बांके बिहारी मंदिर नामदेव समाज मानिक चौक में हर्षोल्लास से  राजेन्द्र कुमार नामदेव की अध्यक्षता में मनाई गई।इस अवसर पर नामदेव समाज मंदिर मानिक चौक में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन व अभिषेक किया गया जिसमें समाज की माताओं-बहिनों ने पीले वस्त्र धारण कर कलश के साथ प्रतिभाग किया तत्पश्चात  राजेन्द्र कुमार नामदेव अध्यक्ष नामदेव समाज झॉसी की अध्यक्षता में “शिक्षित बनो - संगठित रहो व संघर्ष करो" विषय पर विचार गोष्ठी सुनिश्चित करने हेतु शिक्षित होकर सरकारी सेवा में योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।
 
संगोष्ठी में  रामकृष्ण नामदेव, रामबाबू नामदेव,  रिपुसुदुन नामदेव, भारतेन्दु नामदेव, गौरव नामदेव, सुरेश नामदेव, प्रदीप नामदेव, जी०डी० नामदेव ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात समाज के मेधावी छात्र / छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव नामदेव, भारतेन्दु नामदेव,  दिनेश नामदेव,  कृष्ण गोपाल नामदेव, दीपक नामदेव, जगदीश नामदेव, हरिओम नामदेव, रामकिशन नामदेव, के0के0 नामदेव,  संगीता नामदेव, गायत्री नामदेव, कुसुम नामदेव आदि ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन  रूपेश कुमार नामदेव ने व आभार व्यक्त रामकृष्ण नामदेव ने किया।
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली