लोकसभा चुनाव में भाजपा की शहर पश्चिमी से एक लाख मतों से जीत होगी : सिद्धार्थ नाथ सिंह

लोकसभा चुनाव में भाजपा की शहर पश्चिमी से एक लाख मतों से जीत होगी : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज के शहर पश्चिमी में मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नाम बढ़ाने, हटाने और नाम संशोधन करने का काम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षद मिलकर अभियान चलाकर करेंगे। तो शहर पश्चिमी से एक लाख मतों से भाजपा की जीत होगी।
यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को शहर पश्चिमी कैम्प कार्यालय राजापुर में वोटर चेतना महाअभियान से जुड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं शहर पश्चिमी के पार्षदों के साथ बैठक में कहीं।
 
इस अवसर पर वोटर चेतना महाअभियान से जुड़े पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं शहर पश्चिमी के पार्षदों के साथ मतदाता सूचियों की बारीकियों एवं मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्यों में आने वाले कठिनाइयों पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने और पता बदलवाने से सम्बंधित फार्म की भी जानकारी दी गई।सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 2024 लोकसभा के चुनाव में वोटर चेतना महाअभियान में नए मतदाता को जोड़ कर नए कीर्तिमान स्थापित में अहम भूमिका निभाने का मंत्र दिया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ जन तथा पार्षद के साथ मिलकर वोटर चेतना महाअभियान समिति को घर-घर जाकर दस्तक देंगे। तभी हम नए कीर्तिमान स्थापित कर पाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में अधिकाधिक मतदाताओं को प्रभावशाली तरीके से वोट के रूप परिवर्तित कर लेंगे तब तीसरी बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा हम सब मिलकर शहर पश्चिमी से भाजपा को एक लाख वोटों से बढ़त ही नहीं जीत का संकल्प पूरा करेंगे। इस मौके रणजीत सिंह, दीना नाथ कुशवाहा, कौशकी सिंह पटेल, ज्ञान बाबू केसरवानी, संजय कुशवाहा, मिथलेश सिंह, राम लोचन साहू, अनिल कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Tags: Prayagraj

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर