भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उदयपुर में किया रोड शो

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उदयपुर में किया रोड शो

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार शाम उदयपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदयपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साह से भरे नजर आए रोड शो टाउनहॉन नगर निगम प्रांगण से शुरू हुआ। आगे कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा की टीम केसरिया परिधान में नड्डा और मोदी के नारे लगाते चलीं, उनके पीछे भाजपा की टीम और पार्षदों के साथ आसपास के गांवों से आए लोग चले। जेपी नड्डा खुली गाड़ी में थे और उनके साथ उदयपुर शहर प्रत्याशी ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण प्रत्याशी फूलसिंह मीणा सहित शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली आदि सवार थे।

नड्डा स्वयं लोगों पर फूल बरसाते हुए चले। मार्ग में लोगों ने भी पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। सूरजपोल चौराहे पर जेसीबी लगाकर फूल बरसाए गए। रोड शो टाउन हॉल से शुरू होकर सूरजपोल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा स्थल, बापू बाजार, बैंक तिराहा, देहलीगेट, अश्विनी बाजार होते हुए हाथीपोल पर सम्पन्न हुआ

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल