आपराधिक न्याय विधेयकों को राष्ट्रपति ने दी मंजरी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपराधिक न्याय विधेयकों को सोमवार को मंजूरी दी है। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता (द्वितीय), 2023 अब कानून बन गए हैं। यह जानकरी विधि और न्यायय मंत्रालय, भारत सरकार ने दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह संसद से ये तीनों विधेयकों को पास हुए थे जिसके बाद इसे कानूम के रूप में मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। जिसे आज राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 को चर्चा और पास करने के लिए पेश किया था जिसे संसद ने मंजूरी दे दी थी। शाह ने संसद में इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान कहा था कि इसका उद्देश्य कानूनी प्रक्रिया को दंड केन्द्रित के बजाय न्याय केन्द्रित करना है।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां