मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 164 जोड़ों ने लिए फेरे, 15 का निकाह
एक ही मंडप में गूंजे वैदिक मंत्र, पढ़ा गया निकाह
On
लखीमपुर खीरी । समाज कल्याण विभाग की तरफ से तहसील निघासन के ग्राम बम्हनपुर के एक ग्राउंड में आयोजित महास्वयंवर यानी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शनिवार को हिंदू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 164 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। वहीं 15 कन्याओं का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह पढ़ा गया। राज्यमंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण विभाग उप्र सरकार असीम अरूण की अगुवाई में मौजूद जनप्रतिनिधियों,अफसरो ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र के अलावा सरकार की और से दिये जाने वाला जरूरी सामान भी दिया। विवाह के दौरान राज्यमंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण विभाग उप्र सरकार असीम अरूण, विधायक रोमी साहनी, शशांक वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय,
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर सहित सभी गणमान्य लोगों ने वर-वधू को शुभ आशीर्बाद देते हुए कहा सरकार ने इस कार्यक्रम के द्वारा उन गरीब माँ-बाप की बेटियों के हाथ पीले कर उनको नये जीवन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाई है। जन-प्रतिनिधियो द्वारा जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित करते हुये उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए राज्यमंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण असीम अरुण ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सीएम की दूरदर्शिता का परिणाम है।
उनकी सोच से ही सामाजिक एकता के साथ सभी एक पंडाल के नीचे शादी के अटूट बंधन में बंध रहे हैं। सीएम सामूहिक विवाह योजना एक अच्छी पहल है, जो गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही। अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी धूमधाम से हो रही है। सीएम सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि वर-वधू सम्पूर्ण जीवन खुशहाल ज़िन्दगी बसर करें और इनके जीवन में कोई कष्ट न आए।विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। सामूहिक विवाह कार्यक्रम डबल इंजन सरकार के प्रयासों और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार का आयोजन है।
नवयुगलों को मिला प्रमाणपत्र और उपहार-
समाज कल्याण महकमे की ओर से आयोजित इस समारोह में 179 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देते राज्यमंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरूण, विधायक रोमी साहनी, शशांक वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने मंच से 15 नवयुगलों को प्रमाणपत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किए। प्रमाणपत्र देने के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।
परिणय सूत्र बंधन में बंधने वाले जोड़े एक नजर...
कुल जोड़े : 179
नगरीय क्षेत्र : 01
ग्रामीण क्षेत्र : 178
सामान्य : 03
अल्पसंख्यक : 15
ओबीसी : 62
एससी : 66
एसटी : 33
Tags: Lakhimpur Kheri
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां