वैध होर्डिगों को हटाये जाने से रोष
On
बस्ती - नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान चलाकर होर्डिगों को उतारे जाने से एडवरटाइजर एसोसिएशन पदाधिकारियों में रोष है। एसोसिएशन अध्यक्ष नोमान अहमद ने कहा कि नियमानुसार वैद्य होर्डिगों को हटाया जाना पूरी तरह से गलत है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद नगर पालिका कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में वैध होर्डिंग भी तोड़ दिया गया। नोमान ने कहा कि अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुये हैं। कहा कि नियमानुसार लगाये गये होर्डिगों को तोड़ा जाना विधि विरूद्ध है। यदि अधिकारी न चेते तो इस मामले को सक्षम न्यायालय तक ले जाया जायेगा।
Tags:
About The Author

Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
10 Jul 2025 23:48:13
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने टांगी...
टिप्पणियां