भव्य रूप से होगा अटल जयन्ती समारोहः डिप्टी सीएम

मुख्य अथिति के रूप में मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

भव्य रूप से होगा अटल जयन्ती समारोहः डिप्टी सीएम

  • युग कवि कुमार विश्वास अटल गीत गंगा में एकल काव्य पाठ की  देंगे प्रस्तुति
लखनऊ। आगामी अटल बिहारी जयंती के उपलक्ष्य में तैयारियां शुरू हो गई है। विगत वर्षो की भांति इस बार भी पं. अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन द्वारा उनकी जन्म जयन्ती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है।बता दें कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जन्म जयंती उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा अटल गीत गंगा में एकल काव्य पाठ की प्रस्तुति देंगे।
 
इस भव्य आयोजन की जानकारी बुधवार को राजभवन कॉलोनी स्थित समीक्षा बैठक में फाउंडेशन के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी।उन्होंने बताया कि काव्य पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अटल के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथिगण प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा।
 
वहीं जयन्ती समारोह को लेकर फाउंडेशन की कार्यकारिणी की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गईं हैं। बैठक के दौरान समाजसेवी अशोक मोतियानी, लाल बहादुर राय, सतीश पांडेय, प्रभुनाथ राय, सुशील कुमार दुबे, रमेश तूफानी, अजय त्रिपाठी, उमाशंकर दुबे, सूर्य कुमार शुक्ला, वीडी मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला, सुशील कुमार बच्चा, वेद प्रकाश राय, अनुराग मिश्रा, आरडी द्विवेदी मौजूद रहे।
 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति