डेहरी विस का विस्तारक बने कुश पांडे

बिक्रमगंज(रोहतास) प्रखंड के सेमरा निवासी कुश पाण्डेय को डेहरी विधानसभा क्षेत्र का भारतीय जनता पार्टी ने विस्तारक के लिए मनोनीत किया है। उनके इस मानो नयन से स्थानीय लोगों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, डेहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव एवं गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा ,भाजपा के वरीय नेता सह बिहार प्रदेश सदस्य डॉ बलिराम मिश्रा,बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष कुमार,भाजपा नेता नवींचन्द साह,सहित कई लोगों ने काराकाट लोक सभा क्षेत्र के डेहरी विधान सभा का कुश पांडेय को विस्तारक बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , संगठन माहा मंत्री भीखू भाई दलसानिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री पांडेय को सम्मानित किया है। बताते चलें कि श्री पांडेय पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत किया था। तब से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण भाव के साथ संगठन के प्रति सक्रियता निभाने का काम किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में गौतम तिवारी, मंतोष पांडेय, संजय तिवारी, सुनील सिंह, नवीन चंद्र शाह एवं नागेश्वर कुशवाहा सहित कई लोग शामिल है।
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां