भीमराव अम्बेडकर समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगें : राजेश ठाकुर

भीमराव अम्बेडकर समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगें : राजेश ठाकुर

रांची। प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनायी गयी। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजेश ठाकुर ने अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब सच्चे देश भक्त, समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगें। वे अपने कुशल आदर्श का एक अमित छाप छोड़ गये, जिसे हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर अपने जीवन पर्यन्त संघर्ष से भारत की आत्मा कहे जाने वाले दलितों एवं पिछड़ी जाति को वर्षों के सामाजिक शोषण से मुक्त कराया।

ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता थे और उन्होंने भारत के संविधान में जो बातें उल्लेखित की है उनसे हम भारतीय खुली हवा में सांस ले रहे हैं। संविधान निर्माता ने हमें ऐसा अधिकार दिया है कि हम भारतीय अपनी भावना निःसंकोच एक दूसरे से व्यक्त कर सकते हैं। आज संविधान की रक्षा करने का समय है और हम संकल्प लेते हैं कि भारत के संविधान का रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर