मेयर ने कहा विजय नगर में 10 एम एल डी पानी की होगी व्यवस्था

अगले वर्ष तक हो जाएगा कार्य पूरा विजय नगर को मिलने जा रही बड़ी सौगात : मेयर

मेयर ने कहा विजय नगर में 10 एम एल डी पानी की होगी व्यवस्था

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) गंगाजल प्लांट से सीधे होगी सप्लाई, गर्मी के मौसम में विजय नगर में जल आपूर्ति की बहुत बड़ी समस्या हुई है जिसके लिए नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारीगण मुस्तैदी के साथ 8-8 घंटे कार्य करते रहे और विजय नगर को जलापूर्ति कराई जिसके लिए मेयर ने कहा सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं लेकिन यह सामस्या भविष्य में बढ़ सकती है जिसके लिए मेयर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ समन्वय कर विजय नगर की जल आपूर्ति के लिए एक योजना बनाई है जिससे कि भविष्य में विजय नगर वासी जल आपूर्ति की समस्या दो चार न होने पाएं। मेयर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त के साथ मिलकर जलकल अधिकारियों से विजय नगर में जल आपूर्ति के लिए योजना बनाई है जिसमें प्रताप विहार गंगाजल प्लांट से विजय नगर में बने 6 यू जी आर तक 10 एम एल डी पानी की सप्लाई की जाएगी और यू जी आर से पानी की टंकी में पानी जाएगा तब पानी की टंकियों से विजय नगर में जलापूर्ति की जाएगी, जिसके लिए गंगाजल प्लांट से समस्त यू जी आर तक बड़ी पानी की लाईन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा यह कार्य 15 वें वित्त निधि से कराया जाएगा। जिसके चलते विजय नगर के समस्त वार्डों में जल संकट खत्म हो जाएगा। इस कार्य का जल्द ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा उसके उपरांत अगले वर्ष तक यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि विजय नगर में जल संकट से छुटकारे के लिए यहाँ के वासियों को यह बड़ी सौगात दी जाएगी जिससे भविष्य में जल संकट नहीं हो पायेगा। उपरोक्त योजना पर नगर निगम गहनता से योजना बनाकर कार्य करेगा और इस कार्य मे नगर आयुक्त सहित जलकल विभाग के अधिकारी भी लगातार कार्य कर रहे हैं। यह कार्य 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा जिसका व्यय अनुमान भी तैयार किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां