महापौर नहीं उठाती फोन, कर्मचारी अध्यक्ष ने लिखा पत्र

महापौर नहीं उठाती फोन, कर्मचारी अध्यक्ष ने लिखा पत्र

लखनऊ। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार फोन से वार्ता करनी चाही लेकिन वह विफल हो गये। महापौर सुषमा के फोन नहीं उठाने के कारण शशि कुमार ने महापौर को पत्र लिखकर अपनी समस्या से रूबरू कराया।

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने महापौर को जनसमस्या को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें नगर निगम के जोन सात में इंदिरा नगर की सड़क और नाली के मुद्दे पर कर्मचारी अध्यक्ष ने अपनी बात रखी है। अध्यक्ष शशि ने पत्र के माध्यम से कहा कि उनके क्षेत्र में नगर निगम ने सड़क बनायी। सड़क बनाने के बाद दोनों छोर पर नालियां बनाना भूल गये।

महापौर का फोन उठा नहीं तो पत्र लिखना ही पड़ा है। नगर निगम के दूसरे कर्मचारी नेताओं के अनुसार महापौर से जनसमस्या को लेकर वार्ता करना कठिन है। कर्मचारी अध्यक्ष का फोन नहीं उठ रहा है तो फिर सामान्य कर्मचारी या आम लोगों की तो बात नहीं है। महापौर का नम्बर 9454113800 उठाने के लिए सहायक भी उपलब्ध है, फिर भी फोन नहीं उठता। बताया जा रहा है कि महापौर सुषमा खर्कवाल के पास दो से ज्यादा मोबाइल फोन और नम्बर है। फिर भी उनसे वार्ता करना मुश्किल है। सरकारी फोन नम्बर को सहायक उठा ले तो उससे आम जनता वार्ता नहीं कर सकती है। आम जनता के लिए महापौर के कोई नम्बर या कार्यालय पर मिलने का तय समय नहीं है।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी  दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी 
दिल्ली  : देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।...
शरबानी मुखर्जी 28 साल बाद इतना बदल गया लुक
 शुभमन गिल टेस्ट मैच के एक मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 
आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल