धूम धाम से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

धूम धाम से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

ललितपुर। श्री गुरु सिंह सभा  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान मे गुरुनानक देव का 554 वा प्रकाश पर्व श्रद्धा भावना के साथ गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में मनाया गया। इस दौरान 12 दिनों से  लगातार चल रहे कार्यक्रमों का समापन हुआ जिसमे स्त्री साध संगत द्वारा लगातार चल रहे नितनेम जी पाठ, प्रभातफेरियो, लंगर चलते रहे। सुबह व शाम के लंगर की सेवा जितेंद्र सिंह सलूजा,सुरजीत सिंह सेंटल बैंक , ओंकार सिंह सलूजा, जोगिंदर कोर छाबड़ा,आदि द्वारा की गई। अखंडपाठ साहिब की समाप्ति सरदार सतनाम सिंह जी व सरदार मनिंदर सिंह परिवार की ओर से हुई।
 
निशान साहिब के चोले की सेवा सरदार सुरजीत सिंह, गुरुबचन सिंह, हरविंदर सिंह, सलूजा परिवार की ओर से हुई। इस अवसर पर मुख्य ग्रंथि अरविंदर सिंह ने देश में अमन चैन एकता व अखंडता की अरदास की। रात्रि में भी बच्चो द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन व गुरुद्वारा परिसर को फूलो से व लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे संत मानी सिंह ने अपने जत्थे के साथ गुरबाणी कीर्तन वा कथा को संबोधित किया।
 
कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कौर वालिया, मंत्री मंजीत सिंह पत्रकार,कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल,चरणजीत सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, पार्षद आलोक मयूर, धर्मेंद्र रूपेश , रमेश कुमार श्रीवास्तव,जगजीत सिंह,दलजीत सिंह,आनंद सिंह,मजबूत सिंह,प्रदीप सिंह,सूरज सिंह, गौरव सिंह,  सुमेर सिंह, भगत सिंह, गुरबचन सिंह, जीवन सिंह  मनिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह वीके,पर्सन सिंह,मेजर सिंह, डाकटर जे एस बक्शी जसपाल सिंह बंटी,गुरुमुख सिंह,अरविंदर सिंह सागरी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया। 
 
 
Tags: Lalitpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां