श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

लखनऊ। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को घर लौट आए। इससे पहले हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरे सोमवार को चेन्नई पहुंचे थे। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित वापसी! 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया और वे आज सुबह चेन्नई पहुंचे।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कथित तौर पर सीमा पार करने के आरोप में मछुआरों के एक दल को 8 फरवरी को डेल्फ़्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान हिरासत में लिया गया था।

मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से रामनाथपुरम के लिए रवाना हुए। पिछले करीब तीन महीनों के दौरान श्रीलंका में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 120 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर